हमारे बिश्नोई समाज के होनहार युवा भानु प्रताप सिंह बिश्नोई का भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) में डिप्टी मैनेजर (टेक्निकल) के पद पर ऑल इंडिया लेवल पर सामान्य वर्ग में द्वितीय स्थान पर चयन होन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह गर्व का क्षण है कि NHAI में डिप्टी मैनेजर पोस्ट एंट्री लेवल का सर्वाेच्च पद होता है।
![]() |
भानु प्रताप सिंह बिश्नोई: NHAI डिप्टी मैनेजर चयन, AIR 2 |
भानु प्रताप सिंह बिश्नोई की शैक्षणिक यात्रा
भानु प्रताप सिंह बिश्नोई ने IIT गांधीनगर से B.Tech (सिविल) की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने GATE 2024 में सिविल ब्रांच में ऑल इंडिया रैंक 01 (AIR 01) प्राप्त कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। उनकी इस शानदार सफलता से संपूर्ण समाज गौरवान्वित हुआ है।
पारिवारिक पृष्ठभूमि और प्रेरणा
भानु प्रताप सिंह बिश्नोई के परिवार की शैक्षणिक और प्रशासनिक क्षेत्र में मजबूत उपस्थिति रही है।
- पिताजी: श्री मदनलाल भादू, निवासी रोटू, तहसील जायल, जिला नागौर, वर्तमान में PHC फिंच, जोधपुर में नर्सिंग अफसर के पद पर कार्यरत हैं।
- माताजी: श्रीमती चंद्र किरण विश्नोई, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सांगरिया, जोधपुर में अंग्रेजी विषय की लेक्चरर हैं।
- ताऊजी: श्री मांगीलाल भादू, राजस्थान विधानसभा, जयपुर में डिप्टी सेक्रेटरी के पद से सेवानिवृत्त।
- नानाजी: श्री रामलाल सियाक, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक, गांव कूड़ी, बालोतरा।
- बड़े मामाजी: श्री रणवीर विश्नोई, SGST जोधपुर में डिप्टी कमिश्नर।
- छोटे मामाजी: डॉ. प्रदीप विश्नोई, PMO, उप जिला अस्पताल, लोहावट।
- सबसे छोटे मामाजी: श्री सुभाष विश्नोई, प्रिंसिपल, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, गोदावास, बालोतरा।
क्यों खास है भानु प्रताप सिंह बिश्नोई की यह उपलब्धि?
- GATE 2024 में ऑल इंडिया रैंक 01 पाना बेहद कठिन है, जो उनकी मेहनत और काबिलियत को दर्शाता है।
- NHAI में डिप्टी मैनेजर (टेक्निकल) पद पर चयन सीधे भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में योगदान देने का अवसर प्रदान करता है।
- यह उपलब्धि उन छात्रों को प्रेरित करती है जो GATE परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और उच्च प्रशासनिक व तकनीकी पदों पर जाने का सपना देख रहे हैं।
भानु प्रताप सिंह बिश्नोई की यह सफलता न केवल उनके परिवार और समाज के लिए गौरव की बात है, बल्कि यह उन हजारों युवाओं के लिए प्रेरणादायक कहानी है कि मेहनत, सही मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उनकी उपलब्धियाँ युवाओं के लिए एक मिसाल हैं। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं!
भानु प्रताप सिंह बिश्नोई को हार्दिक शुभकामनाएं! आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।