अमृता देवी बिश्नोई पुरस्कार 2024 हेतु ऑनलाईन आवेदन | Amrita Devi Bishnoi Award

अमृता देवी स्मृति पुरस्कार वर्ष 2023 (Amrita Devi Bishnoi Award 2023):

बिश्नोई की बेटी अमृता देवी बिश्नोई के नेतृत्व में करीब 300 वर्ष पूर्व राजस्थान राज्य के जोधपुर जिले के खेजडली ग्राम में 363 स्त्री पुरुषों द्वारा अपना बलिदान देकर वृक्षों की रक्षा करने की घटना को अविस्मरणीय रखने हेतु एवं इस बलिदान की प्रणेता श्रीमति अमृता देवी विश्नोई की स्मृति में वनों एवं वन्य जीवों के संरक्षण एवं विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली वन सुरक्षा एवं प्रबन्ध समिति/पंचायत/ग्राम स्तरीय संस्थायें / व्यक्तियों के लिए राजस्थान सरकार द्वारा राज्य स्तरीय अमृता देवी स्मृति पुरस्कार दिया जाता है। 

अमृता देवी बिश्नोई पुरस्कार 2024 हेतु ऑनलाईन आवेदन
अमृता देवी बिश्नोई पुरस्कार


राजस्थान सरकार वन विभाग द्वारा  वृक्षारोपण, वन सुरक्षा एवं वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र मे उत्कृष्ठ कार्य करने वाले व्यक्ति/संस्था को अमृता देवी स्मृति पुरस्कार वर्ष 2023 देने हेतु ऑनलाईन आवेदन आमंत्रण किए गये हैं। अमृता देवी स्मृति पुरस्कार वर्ष 2023 हेतु तीन श्रेणियों में राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किये जायेगें। पात्रता रखने वाली वन सुरक्षा एवं प्रबन्ध समिति / पंचायत / ग्राम स्तरीय संस्थाओं / व्यक्तियों से ऑन लाईन आवेदन दिनांक 31.08.2024 तक आमंत्रित किये जाते हैं।

बिश्नोई आंदोलन, अमृता देवी विश्नोई पुरस्कार जिसमें अमृता देवी बिश्नोई वन्यजीव संरक्षण पुरस्कार (राष्ट्रीय स्तरीय पुरस्कार) एवं अमृता देवी बिश्नोई स्मृति पर्यावरण पुरस्कार (राज्य स्तरीय पुरस्कार) की संपूर्ण जानकारी आवेदन करने से पहले हमारी पर्व पोस्ट बिश्नोई आंदोलनः अमृता देवी बिश्नोई का बलिदान पर अवश्य प्राप्त करें, उसके उपरांत ही आवेदन करें।

पुरस्कारों का विवरण निम्नानुसार हैः-

  • श्रेणीः-1 वन विकास एवं वन्य जीव सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली वन सुरक्षा एवं प्रबन्ध समिति / पंचायत / ग्राम स्तरीय संस्थायें। पुरस्कारः रू. 1,00,000 एवं प्रशस्ति पत्र
  • श्रेणीः-2 वन विकास, संरक्षण एवं वन सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाला व्यक्ति। पुरस्कारः  रु. 50,000 एवं प्रशस्ति पत्र
  • श्रेणीः-3 वन्य जीव संरक्षण एवं सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने वाला व्यक्ति। पुरस्कारः  रु. 50,000 एवं प्रशस्ति पत्र

पुरस्कार के संबंध में विस्तृत जानकारी एवं ऑन लाईन आवेदन व प्रक्रिया वन विभाग की वेब साईट (https://forest.rajasthan.gov.in) पर उपलब्ध है। आवेदन वन विभाग की वेब साईट पर https://sso.rajasthan.gov.in/signin > Forest and wildlife > Citizen Service > Amrita Devi Award >Apply for Amrita Devi Award पर दिनांक 31.08.2024 तक प्रस्तुत कर दें। 

  • आवेदन हेतु नियम एवं प्रक्रिया (हिंदी में): http://bit.ly/4cSyj5q
  • ऑनलाइन आवेदन हेतु अंतिम तिथि: 31/08/2024
ध्यान रहें - अमृता देवी बिश्नोई पुरस्कार 2023 हेतु आवेदन ऑनलाईन ही प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें, ऑफ लाईन आवेदन पर विचार नहीं किया जावेगा।{alertWarning}

Previous Post Next Post